Thursday, 23 January 2025

Urvashi Rautela का नया गाना Faraari हुआ रिलीज़

 Urvashi Rautela New Song Faraari: उर्वशी रौतेला आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह अक्सर किसी न किसी वजह के चलते चर्चा में आती रहती हैं। कुछ वक्त पहले ही उनकी फिल्म 'डाकू महाराज' रिलीज की गई थी और साउथ में यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इसके अलावा उर्वशी अपने स्टेटमेंट की वजह से भी कई बार चर्चा में आ जाती हैं।



जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में उर्वशी रौतेला का एक नया गाना रिलीज किया गया है और इसमें वह बहुत ही एनर्जेटिक मूव करती हुई नजर आ रही है। लेकिन इस पर गौर करने वाली बात तो यह है कि उर्वशी रौतेला का यह गाना किसी और ने नहीं बल्कि भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने गाया है।


जी हां, उर्वशी रौतेला का यह गाना भोजपुरी में है और वह इस दौरान काफी जबरदस्त मूव्स दिखाती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा इस गाने में उनके साथ में सनम जौहर भी देखे जा सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला के इस गाने का नाम 'फरारी' है। जो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला के इस गाने को JJust Music नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है और 4 घंटे के अंदर ही इस वीडियो पर 75000 से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसका सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है और कमेंट बॉक्स में उर्वशी रौतेला के मूव्स की जमकर तारीफ हो रही है।


इसी के अलावा उर्वशी रौतेला द्वारा परफॉर्म किया गया यह गाना काफी पसंद किया जा रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्षरा सिंह, तनिष्क बागची और राजा हसन ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। इसी के अलावा इस गाने के कोरियोग्राफी भी काफी जबरदस्त की गई है जो राहुल शेट्टी ने की है।


Tuesday, 21 January 2025

Saif Ali Khan: हमले के बाद पहली बार सामने आए सैफ, खुद चलकर मीडिया से मिलने आए; जताया आभार

Saif Ali Khan Discharged From Hospital: बॉलीवुड एक्टर  सैफ अली खान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। चाकू से हमले की घटना के पांच दिन बाद उन्हें अस्पतला से छुट्टी मिल गई है।

Saif Ali Khan Attack Case: Actor Discharged From Lilavati Hospital six days after knife attack

बॉलीवुड एक्टर  सैफ अली खान को चाकू से हुए हमले की घटना के करीब पांच दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। आज मंगलवार 21 जनवरी को अभिनेता अपने घर लौट आए हैं। मालूम हो कि हमले के बाद वे उपचार के लिए लीलावस्ती अस्पताल पहुंचे थे। करीब पांच दिन अस्पताल में रहने के बाद आज वे घर लौट आए हैं। अभिनेता की हालत में सुधार हो रहा है। अस्पताल से बाहर आकर सैफ अली खान ने फैंस और मीडिया का अभिवादन किया। उन्हें मुस्कुराता देख फैंस ने राहत की सांस ली है।


 

Monday, 20 January 2025

Sonakshi Sinha: शादी के बाद कितना बदल गई हैं सोनाक्षी सिन्हा, पैपराजी के सामने पति जहीर को लेकर कही यह बात



सात साल तक डेटिंग करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को मुंबई में शादी कर ली। लेकिन अब शादी के बाद सोनाक्षी बदल गई हैं क्योंकि जब पैपराजी ने उनसे पोज देने को कहा तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। आखिर सोनाक्षी ने ऐसा क्यों किया।

 

 


आखिर सोनाक्षी ने पैपराजी को तस्वीर लेने से क्यों किया मना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं, जब एक फोटोग्राफर ने उनसे सोलो शॉट के लिए रिक्वेस्ट की तो सोनाक्षी ने झट से मना कर दिया। सोनाक्षी ने समझदारी से जवाब दिया, "अब सोलो नहीं करते।" बाद में क्लिप में, सोनाक्षी को जहीर की चेन खींचते हुए भी देखा गया, जिसमें एक चाबी का पेंडेंट लगा हुआ था। जहीर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "यह मुझे पसंद नहीं है।"

 



दोनों में ज्यादा रोमांटिक कौन?

कथित तौर पर सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में बताया, "जहीर ज्यादा रोमांटिक और फिल्मी हैं। वह सही समय पर डायलॉग और गाने निकालता है और शानदार इशारे करता है।" शादी के प्रपोजल के बारे में भी सोनाक्षी ने बताया, "यह अब तक की सबसे प्यारी बात थी और हमारे सबसे अच्छे पलों में से एक था। मुझे उस ट्रिप के दौरान उनके प्रपोज करने का प्लान पता चला।"



कौन करता है ज्यादा प्यार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जहीर ने एक इंटरव्यू में बताया, "हम हमेशा एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते हैं। हमारे बीच यह लड़ाई चलती रहती है कि कौन दूसरे व्यक्ति से ज्यादा प्यार करता हैं। मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छी बात है जो जोड़े के लिए हो सकती है, जब आप सुबह से रात तक उन्हें यह समझाने की बहुत कोशिश करते हैं कि आप उनसे ज्यादा प्यार करते हैं और वे कहते हैं, नहीं, वे आपसे ज्यादा प्यार करते हैं।" सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं जहीर इकबाल ने सलमान के प्रोडक्शन की फिल्म नोटबुक से डेब्यू किया था। सात साल तक डेटिंग करने के बाद, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को मुंबई में शादी कर ली।

 

ShahRukh Khan: कोल्डप्ले सिंगर क्रिस मार्टिन ने लिया स्टेज पर शाहरुख का नाम, किंग खान ने दिया रिएक्शन

 इन दिनों मुंबई कोल्ड प्ले म्यूजिक बैंड के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इस इंटरनेशनल बैंड के कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में लाेग आ रहे हैं। हाल ही में बैंड के पॉपुलर सिंगर क्रिस मार्टिन ने स्टेज पर शाहरुख खान का नाम लिया। जिस पर किंग खान ने रिएक्ट किया है?


ShahRukh Khan: कोल्डप्ले सिंगर क्रिस मार्टिन ने लिया स्टेज पर शाहरुख का नाम, किंग खान ने दिया रिएक्शन


इन दिनों मुंबई कोल्ड प्ले म्यूजिक बैंड के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इस इंटरनेशनल बैंड के कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में लाेग आ रहे हैं। हाल ही में बैंड के पॉपुलर सिंगर क्रिस मार्टिन ने स्टेज पर शाहरुख खान का नाम लिया। जिस पर किंग खान ने रिएक्ट किया है?


शाहरुख खान इंडिया में जितने फेमस हैं, उतने ही मशहूर ग्लोबली भी हैं। नामी हॉलीवुड एक्टर, सिंगर उनके कायल हैं। हाल ही में कोल्ड प्ले म्यूजिक बैंड के सिंगर क्रिस मार्टिन ने किंग खान का नाम अपने स्टेज से लिया। इस पर शाहरुख खान ने क्या रिएक्शन दिया है, जानिए। 

क्रिस मार्टिन ने स्टेज पर क्या कहा

हाल ही में कोल्डप्ले के सिंगर क्रिस मार्टिन ने अपने स्टेज से शाहरुख खान का नाम लिया और उनके नाम को हमेशा के लिए याद किया जाने वाला बताया। वह स्टेज से कहते हैं, ‘शाहरुख खान फॉरएवर।’ यह बात सुनकर कॉन्सर्ट में मौजूद लोग, खूब शोर मचाते हैं। इस कॉन्सर्ट में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी पहुंची थीं। वह अपने दोस्तों के साथ क्रिस मार्टिन का कॉन्सर्ट देखने आईं। 

शाहरुख खान का रिएक्शन 

शाहरुख खान ने भी सोशल मीडिया पर क्रिस मार्टिन को थैंक्स कहा। किंग खान एक्स (ट्विटर) पर लिखते हैं- ‘सितारों को देखो, वह तुम्हारे लिए चमक रहे हैं। क्रिस मेरे भाई, तुमने मुझे खास फील करवाया है।’ आगे शाहरुख, क्रिस को आई लव यू लिखते हैं।’ साथ ही किंग खान यह भी लिखते हैं कि भारतीय लोग भी क्रिस को प्यार करते हैं।  

फैंस ने दिए रिएक्शन 

शाहरुख खान और क्रिस मार्टिन यह प्यार भरा रिश्ता देखकर फैंस को भी काफी खुशी हुई है। फैंस ने भी शाहरुख और क्रिस मार्टिन को लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन सोशल मीडिया पर दिए हैंं। 


 


संडे को ‘आजाद’ की कमाई में आई तेजी, लेकिन 3 दिन में 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, शॉकिंग है कलेक्शन

 राशा और अमन की ‘आजाद’ की कमाई में संडे को थोड़ी तेजी तो आई लेकिन ये तीन दिन बाद भी ये फिल्म 5 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है.

Azaad Box Office Collection Day 3: ऐसा लगता है कि पिछले साल से बॉक्स ऑफिस पर चल रही मंदी से उबरने के लिए बॉलीवुड का संघर्ष साल 2025 में भी खत्म नहीं हुआ है. पहले पैन इंडिया फिल्म ‘गेम चेंजर’ का बुरा हाल हुआ और अब लेटेस्ट रिलीज दो फिल्मों अभिनेता-निर्देशक कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ और अभिषेक कपूर की डारेक्शनल ‘आजाद’ भी बॉक्स-ऑफिस पर निराशाजनक परफॉर्मे कर रही हैं. चलिए यहां जानते हैं राशा थडानी और अमन देवगन स्टारर आजाद ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘आजाद’ ने तीसरे दिन कितना किया कलेक्शन?

‘आजाद’ से रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भांजे अमन देवगन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है. ये फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. नई स्टार कास्ट वाली ये फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब रही है. यहां तक कि अजय का स्टारडम भी इस फिल्म के काम नहीं आया और ये बॉक्स ऑफिस पर औंधें मुंह गिरी है.


फिल्म के कलेक्शन कि बात करें तो ‘आजाद’ ने ओपनिंग डे पर 1.5 करोड़ से खाता खोला था.

 दूसरे दिन फिल्म ने 1.3 करोड़ का कलेक्शन किया है.

वहीं अब फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘आजाद’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 1.85 करोड़ की कमाई की है.

‘आजाद’ के लिए बजट वसूल पाना मुश्किल

‘आजाद’ 80 करोड़ के मोटे बजट में बनी फिल्म है. संडे को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी तेजी तो आई लेकिन रिलीज के तीन दिन में ये मूवी 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई है. ऐसे में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित होती हुई नजर आ रही है. वैसे इस फिल्म को कंगना रनौत की इमरजेंसी के साथ क्लैश होने का खामियाजा भी भुगतना पड़ा है. इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस पर आजाद से ज्यादा कमाई कर रही है. अब असली टेस्ट मंडे को होगा. देखने वाली बात होगी कि ‘आजाद’ सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर पाती है.

'इमरजेंसी' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' ने अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर बढ़त दर्ज की है। हालांकि, फिल्‍म की कमाई की रफ्तार बहुत धीमी है। मजेदार बात यह है कि कम कमाई के बाद भी 'इमरजेंसी' बीते 3 साल में कंगना के करियर की सबसे बड़ी फिल्‍म बन गई है। इतना ही नहीं, 2021 से 2023 तक कंगना की 4 फिल्‍में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। 'इमरजेंसी' के फर्स्‍ट वीकेंड की कमाई पिछली चारों फिल्‍मों की लाइफटाइम कमाई के जोड़ के लगभग बराबर है। इन सब के बीच राशा थडानी और अमन देवगन की 'आजाद' का हाल बेहाल है। यह पहले वीकेंड में दम दिखाने में नाकाम साबित हुई है।

'इमरजेंसी' में कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। यही नहीं, वह इस फिल्‍म की डायरेक्‍टर और को-प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्‍म का बजट करीब 25 करोड़ रुपये है। sacnilk की र‍िपोर्ट के मुताबिक, 'इमरजेंसी' ने पहले वीकेंड में भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 10.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। एक्‍ट्रेस की पिछली फिल्‍म 'तेजस' थी, जिसने 2021 में लाइफटाइम 6.20 करोड़ रुपये कमाए थे। यानी 'इमरजेंसी' तीनों में ही 'तेजस' से 68.54% का बिजनस कर चुकी है।

'इमरजेंसी' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 3

'इमरजेंसी' एक पॉलिटिकल-ड्रामा फिल्‍म है। ओपनिंग डे पर शुक्रवार को इसने देश में 2.50 करोड़ रुपये कमाए थे। शनिवार को कमाई बढ़कर 3.60 करोड़ रुपये हुई। जबकि रविवार को तीसरे दिन इसने 4.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। हालांकि, सिनेमाघरों में यह फिल्‍म रविवार को भी दर्शकों के लिए तरसी है। इसके शोज में औसतन 19% सीटों पर ही दर्शक नजर आए हैं। जाहिर तौर पर सोमवार से यह संख्‍या और घटेगी। ऐसे में कंगना के लिए चुनौती बढ़ने वाली है।



करणवीर मेहरा के नाम हुई 'बिग बॉस 18' की ट्रॉफी, पहले रनरअप बने विवियन

करणवीर मेहरा ने अपने नाम की 'बिग बॉस 18' की ट्रॉफी, पहले रनरअप बने विवियन

खास बातें

Bigg Boss Season 18 Grand Finale Winner Live Updates in Hindi: आज बिग बॉस 18 को अपना विजेता मिल गया। सलमान खान के शो का ग्रैंड फिनाले खत्म हो चुका है। करणवीर मेहरा ने 'बिग बॉस 18' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। विवियन डिसेना पहले रनरअप बने और रजत दलाल दूसरे रनरअप बने

आखिकार बिग बॉस 18 को इस सीजन का विजेता मिल चुका है। सलमान खान ने विजेता का एलान कर दिया है। करणवीर मेहरा और विवियन डिसेना के बीच ट्रॉफी की जंग हो रही थी। करणवीर ने आखिरकार अब विवियन को हराकर शो की ट्रॉफी जीत ली है। बिग बॉस 18 के विजेता करणवीर मेहरा बने हैं। विजेता को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली। 


Comments System